{"_id":"5b916120867a557fee025746","slug":"101536254240-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती ट्रक पर चढ़वा हटवाई तरपाल, करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती ट्रक पर चढ़वा हटवाई तरपाल, करंट लगने से युवक की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन ट्रक पर चढ़वा हटवाया तिरपाल, करंट लगने से युवक की मौत
-झुलसी हालत में पीड़ित युवक को इधर-उधर घुमाते रहे फैक्टरी मालिक
आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक पर जबरदस्ती युवक को चढ़ा कर ट्रक से तिरपाल हटवाते समय युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक को काफी समय तक फैक्टरी मालिक इधर-उधर घुमाते रहे और युवक की मौत हो गई। घटना मोती नगर इलाके की है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद हरियाणा के यमुनानगर इलाके में रहने वाले मृतक जुल्फान खान के ससुर साजिद खान की शिकायत पर थाना मोती नगर की पुलिस ने फैक्टरी मालिक संजय कपूर और उसके बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। आरोपियों की तलाश में थाना मोती नगर की पुलिस जुटी हुई है।
साजिद खान ने बताया कि गाड़ी उनकी है और उनका दामाद जुल्फान खान उसे चलाता है। वह हरियाणा से रबड़ बनाने वाला पाउडर लेकर मोती नगर इलाके में एक फैक्टरी में गया था। उन्होंने कहा कि फैक्टरी मालिक संजय कपूर ने ट्रक को अंदर खड़ा करने की बात की तो जुल्फान ने उन्हें कहा कि जगह काफी तंग है। गाड़ी अंदर नहीं आ पाएगी। साजिद खान के मुताबिक फैक्टरी मालिकों ने उनसे कहा कि अगर गाड़ी अंदर न आई तो वह गाड़ी का भाड़ा नहीं देंगे। इसके बाद जुल्फान ने किसी तरह से गाड़ी अंदर कर दी। गाड़ी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकल रही थी। किसी तरह से आगे की तिरपाल उतार कर मजदूरों ने गाड़ी अनलोड करनी शुरू कर दी। इसी तरह फैक्टरी मालिक ने जुल्फान से गाड़ी की सारी तिरपाल उतारने के लिए गया। जिस पर जुल्फान ने उनसे कहा कि ऊपर बिजली के तार हैं, जिस कारण वह नहीं जाएगा। मगर आरोपियों ने जबरदस्ती जुल्फान को ऊपर जाने के लिए कहा। जब वह तिरपाल पीछे खींचने लगा तो एक दम से उसे हाइटेंशन वायर से बिजली का जोरदार झटका लगा और वह बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। फैक्टरी मालिक उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल वालों ने किसी कारण जुल्फान को दाखिल नहीं किया। फैक्टरी मालिक उसे किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की बजाय उसे दोबारा से फैक्टरी ले आए। वहां पर कुछ मजदूरों ने उसे कहा कि जुल्फान की सांस अभी भी चल रही है। इसके बाद आरोपी उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। साजिद वन ने कहा कि आरोपियों को ऊपर से गुजरने वाली तारों के खतरे का पता था, लेकिन फिर भी जबरदस्ती उसे ऊपर भेज दिया गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।