फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नगर निगम के मुलाजिमों को दो महीने से नहीं मिली तनख्वाह, कर रहे है इंतजार

नगर निगम के मुलाजिमों को दो महीने से नहीं मिली तनख्वाह, कर रहे है इंतजार

Thu, 31 May 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के मुलाजिमों को दो महीने से नहीं मिली तनख्वाह, कर रहे है इंतजार
नगर निगम के मुलाजिमों को दो महीने से नहीं मिली तनख्वाह
विज्ञापन

पंजाब की सबसे बड़ी नगर निगम का खजाना खाली
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। राज्य की सबसे बड़ी नगर निगम और स्मार्ट सिटी लुधियाना की हालत काफी खराब हो चुकी है। बड़े बड़े प्रोजेक्टों का दावा करने वाले नगर निगम लुधियाना के पीपे खाली हो गए है। मुलाजिम दो महीने से अपनी सैलरी को तरस रहे है। नगर निगम मुलाजिमों को पिछले एक साल से इसी तरह दो दो महीने बाद तनख्वाह मिल रही है। जिस कारण उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ी हुई है। दूसरी तरफ नगर निगम अधिकारी इसके पीछे का कारण जीएसटी को बता रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक जीएसटी की कीमत हर बार लेट मिल रही है। जिस कारण तनख्वाह बांटने में देरी हो रही है।
नगर निगम में तीन हजार के करीब पक्के मुलाजिम और छह हजार के करीब ठेके पर काम करने वाले मुलाजिम है। जबकि पिछले दो महीनेसे तनख्वाह का इंतजार कर रहे है। मुलाजिमों को अप्रैल महीने में फरवरी की तनख्वाह मिली थी और फिर मार्च महीने की। अब नगर निगम के मुलाजिम अप्रैल और मई महीनेकी तनख्वाह के लिए इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि पैसे देने के लिए मुलाजिमों को बाहर कर्जा लेना पड़ रहा है। नगर निगम हर महीने मुलाजिमों को तनख्वाह का 26 करोड़ रुपये देता है। जिनमें कच्चे पक्के मुलाजिमों की तनख्वाह और पेंशन शामिल है। हर बार की तरह इस बार जीएसटी की किस्त नहीं आई। जिस कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर जसकिरण सिंह का कहना है कि जीएसटी के कुछ पैसे नगर निगम को आए हैं। जिनमें चौथा दर्जा मुलाजिम, लोन की किस्तें और बिजली के बिल दिए गए हैं। सरकार को जीएसटी की अगली किस्त जल्द जारी करने के लिए लिखित चिट्ठी भेजी गई है। ताकि मुलाजिमों को जल्द ही तनख्वाह दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed