फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कोमल सर्वश्रेष्ठ एथलीट, ममता बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

कोमल सर्वश्रेष्ठ एथलीट, ममता बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 07 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कोमल सर्वश्रेष्ठ एथलीट, ममता बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
कोमल सर्वश्रेष्ठ एथलीट, ममता बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन में 49वां वार्षिक खेल समारोह
500 मीटर दौड़ में कोमल पहले स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एसडीपी कॉलेज फार वुमन में 49वां वार्षिक खेल समारोह करवाया गया। इस मौके पर पहले सत्र में एसडीपी सभा के उप प्रधान लेखराज अरोड़ा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दूसरे सत्र में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के डिप्टी रजिस्ट्रार मुख्यातिथि थे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब कोमल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ममता को चुना गया।
500 मीटर दौड़ में कोमल पहले, रीतिका दूसरे और शहनाज प्रवीण तीसरे स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में कोमल पहले, चारु दूसरे और रंजोत तीसरे स्थान पर और 200 मीटर दौड़ में कोमल पहले, खुशबू दूसरे और चारु तीसरे स्थान पर रही। पोटेटो स्पून रेस में सुनैना रानी पहले, सीमा दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में चारु ने पहला, लवली ने दूसरा और ममता ने तीसरा स्थान हासिल किया। सैक रेस में चारु पहले, पूजा दूसरे और शहनाज प्रवीण तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप में कोमल ने पहला, मंदीप दूसरा और चारु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में कोमल पहले, आराधना दूसरे और राशि तीसरे स्थान पर रही। जैवलीन थ्रो में कोमल पहले, गगनप्रीत दूसरे और पूजा शुक्ला तीसरे स्थान पर रही। चाटी रेस में टीना पहले, सोनल दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर व थ्रो लेग रेस में शिवानी और साक्षी पहले, सुनैना और शहनाज दूसरे व स्वीटी और प्रभजोत कौर तीसरे स्थान पर रही। फास्ट साइक्लिंग रेस में नेहा पहले, नेहा दूसरे और आराधना तीसरे स्थान पर रही। स्लो साइक्लिंग रेस में ममता ने पहला, 50 मीटर रेस में उषा पहले, दीपाली दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट में कोमल पहले, कनुप्रिया दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर थी। अध्यापक रेस में गणित विभाग की प्रवक्ता आरती पहले, समाज शास्त्र विभाग की मंदीप कौर दूसरे और कंप्यूटर विभाग की सर्बजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान सभाध्यक्ष बलराज कुमार भसीन, धारी शाह सिंगल, संजीव बिंद्रा और जसबीर चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed