फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इनोवेशन टू एम्पायर थीम पर कार्यक्रम आयोजित

इनोवेशन टू एम्पायर थीम पर कार्यक्रम आयोजित

Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
इनोवेशन टू एम्पायर थीम पर कार्यक्रम आयोजित
इनोवेशन टू एंपायर थीम पर कार्यक्रम
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग की ओर से सोमवार को इंटरप्रिन्योरियल कॉनक्लेव 2018 आयोजित की गई। इनोवेशन टू एंपायर थीम पर आयोजित कार्यक्रम में टीके स्टील रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और संचालक लोकेश जैन, सकासा एग्रो इंडस्ट्रीज के फाउंडर अर्जुन सेठी और सुपर हाईवे हेल्ब के फाउंडिंग मेंबर यतिन गर्ग मुख्य वक्ता रहे। लोकेश जैन ने नॉलेज की अहमियत पर चर्चा की। उन्होंने जानकारी के बाद उसे अमल में लाने को अहम बताया। अर्जुन सेठी और यतिन गर्ग ने कहा कि कभी भी किसी भी इंटरप्रिन्योर के लिए उसकी इनोवेशन से ऊपर फंड नही होते। फंड न होने पर भी सच्ची शिद्दत से काम शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने सरकार की ओर से शुरू की गई स्कीमों पर चर्चा की। पीसीटीई के डायरेक्टर गौतम बांसल और डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने कहा कि सेशन में अहम बातें सांझा की गई जो युवाओं को उनके सपनों को साकार करने में बेहद उपयोगी साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed