फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सुमनप्रीत सिंह और हरमनजोत कौर बैस्ट एथलीट

सुमनप्रीत सिंह और हरमनजोत कौर बैस्ट एथलीट

Tue, 13 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुमनप्रीत सिंह और हरमनजोत कौर बैस्ट एथलीट
सुमनप्रीत सिंह और हरमनजोत कौर बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

माता गुजरी कॉलेज में 50वें वार्षिक खेलों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुशल नेतृत्व में चल रहे माता गुजरी कॉलेज के खेल मैदान में 50वीं वार्षिक खेलों का आयोजन हर्षोल्लास से हुआ। इसका उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने किया। वहीं एसजीपीसी के डायरेक्टर एजुकेशन डॉ. जतिंदर सिंह सिद्धू विशेषातिथि थे।
खेलों की शुरुआत कॉलेज के 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट से की। वहीं मेधावी खिलाड़ियों ने गुुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप से जलती मशाल से पूरे खेल मैदान का भ्रमण किया। प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। यह मनुष्य को शारीरिक तौर पर तंदरुस्त बनाता है।
विज्ञापन

खेल मुकाबलों में सुमनप्रीत सिंह और हरमनजोत कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। तेजिंदर सिंह और हरप्रीत कौर को ऑल राउंडर घोषित किया गया। लड़कों के शॉटपुट मुकाबलों में गुरप्रताप सिंह ने पहला स्थान, मनजोत सिंह और सतवीर सिंह क्रमवार दूसरे और तीसरे स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में गुरप्रताप सिंह पहले, मनजोत सिंह दूसरे और मनिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में दीपक, जुझार सिंह और संतोष राय पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में मनप्रीत सिंह ने पहला, फरियाद खान ने दूसरा और अमरिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में दीपक कुमार, दिलशाद अख्तर और जसप्रीत सिंह ने क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान जीते। हाईजंप में समनप्रीत सिंह पहले फरियाद और सुखपाल सिंह ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में संतोष राय, सुमनप्रीत सिंह और दिलशाद अख्तर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. कश्मीर सिंह ने कॉलेज की शिक्षा और खेल के क्षेत्र में प्राप्तियों की रिपोर्ट पढ़ी। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ. परमिंदर कौर रंधावा ने खेल प्राप्तियों की सालाना रिपोर्ट पेश की। डीन अकादमिक प्रो. बिक्रमजीत सिंह संधू ने मंच संचालन किया।

डिस्कस थ्रो में मनीतइंदर कौर प्रथम
लड़कियों के खेल मुकाबलों में डिस्कस थ्रो में मनीतइंदर कौर, नवजोत कौर, संदीप कौर कर्मवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में नवजोत कौर पहले, हरमनजोत कौर व मनीतइंदर कौर दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। हाईजंप में हरमनजीत कौर, संदीप कौर और ऋतु ने क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में हरमनजोत कौर, गुरप्रीत कौर और तनु सैनी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ऋतु पहले स्थान पर रही। सिमरनजीत कौर दूसरे और कमलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। जैवलीन थ्रो में नवजोत कौर, ऋतु व अनीता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।


फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01: माता गुजरी कालेज में वार्षिक खेलों के विजेताओं को सम्मानित करते हुए एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल, डायेरेक्टर एजुकेशन डॉ जतिंदर सिंह सिद्धू, डायेरेक्टर प्रिंसिपल डॉ कश्मीर सिंह व अन्य।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01ए: दौड़ में हिस्सा लेतीं हुई महिला खिलाड़ीं।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01बी: माता गुजरी कालेज में वार्षिक खेलों से पहले धार्मिक एकता की सेल्फी लेते हुए विद्यार्थी।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01सी: जलती मशाल लेकर खेल प्रेमियों से रूबरू होते मेधावी खिलाड़ी।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01डी: खेलों का आगाज करते शिरोमणि कमेटी प्रदान गोबिंद सिंह लौंगोवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed