{"_id":"5963b3344f1c1b0d6f8b458e","slug":"101499706164-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाडी वर्करों-पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाडी वर्करों-पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी दफ्तर के गेट पर चढ़ीं आंगनबाड़ी वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
डीसी दफ्तर के सामने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्करों तथा पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। दरअसल, प्रदर्शन दौरान कुछ आंगनबाड़ी वर्कर डीसी दफ्तर के गेट पर चढ़ गई, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस ने मुश्किल से नीचे उतारा।
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन के नेतृत्व में डीसी दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन करने के लिए बड़ी तादाद में वर्कर काले दुपट्टे लेकर पहुंची हुई थीं। नारेबाजी करते हुए वर्कर बंद किए गेट पर चढ़ गई, जिन्हें रोकने के दौरान पुलिस के साथ उनकी जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान यूनियन की जिलाध्यक्ष गुरमेल कौर बिंजोकी ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार आंगनबाड़ी वर्करों से सौतेला व्यवहार कर रही है। कैप्टन अमरिंदर ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर आंगनबाड़ी वर्करों की लंबे समय से लटक रही मांगों को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा और हरियाणा की तर्ज पर मान भत्ता दिया जाएगा।
सरकार बनने पर मांगें माननी तो दूर चार महीने बीत जाने के बाद भी यूनियन से बातचीत करना भी जरूरी नहीं समझा गया। जबकि यूनियन द्वारा लगातार मांग पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर संघर्ष और तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर शिंदर कौर, रणजीत कौर, सरबजीत कौर, मनदीप कुमारी, राजविंदर कौर, जसविंदर कौर, बलविंदर कौर,जसविंदर कौर, बलविंदर कौर, सुनीता धूरी, अमरजीत कौर, पुष्पा रानी, सरोज रानी, दलजीत कौर, दर्शना अनदाना ौजूद थीं।
विज्ञापन
फोटो: संगरूर में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के गेट पर चढ़ीं प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी वर्कर।