फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   10 year old child kidnapped at gunpoint in broad daylight, father involved

Ludhiana News: अकालगढ़ में दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर 10 वर्षीय बीनस सिंह अगवा

Wed, 08 Nov 2023 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 08 Nov 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
10 year old child kidnapped at gunpoint in broad daylight, father involved
अगवा करने वालों में बीनस का पिता बूटा सिंह भी शामिल पारिवारिक कलह के कारण बीनस सिंह नाना-नानी के पास रहता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना सुधार के गांव अकालगढ़ में बुधवार दोपहर फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर आए छह हथियारबंद लोगों ने पिस्तौल दिखाकर 10 वर्षीय लड़के को अगवा कर लिया। अगवा करने वालों में बूटा सिंह पासला लड़के का पिता बताया जा रहा है। पारिवारिक कलह के चलते बीनस सिंह पिछले लगभग दो-ढाई साल से अपने नाना-नानी के साथ गांव अकालगढ़ में रह रहा था। यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में रह रही बीनस सिंह की मां कुलदीप कौर पासला ने उसकी देखरेख व पढ़ाई सहित उसके तमाम रखरखाव के लिए अपने माता-पिता को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कुलदीप कौर और उसके माता-पिता को पहले से इस बात का आभास था कि बूटा सिंह पासला बीनस को अगवा कर सकता है। इसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत कर रखी थी।
बुधवार दोपहर करीब 3 बजकर 40 मिनट पर बूटा सिंह समेत 6 नकाबपोश फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर पूर्व हवाई सेना अधिकारी और बीनस के नाना गुरदेव सिंह के अकालगढ़ स्थित घर में दाखिल हुए और पिस्तौलें तान दी। बकौल गुरदेव सिंह घर में उनकी पत्नी जसवंत कौर बेटा अमनदीप सिंह हैप्पी और भतीजा गुरनूर सिंह मौजूद थे। बूटा सिंह के अलावा दो और लोगों के पास पिस्तौल थीं। तीन-तीन पिस्तौल देखकर सभी घबरा गए गुरदेव सिंह के अनुसार महज एक मिनट के अंदर बूटा सिंह पासला और अन्य अगवाकारों ने बीनस को उठा लिया और भागने लगे। घर में मौजूद सभी ने उनसे जबरदस्त मुकाबला किया। गुरदेव सिंह, उनके बेटे अमनदीप और भतीजे गुरनूर ने कार तक उनका पीछा किया और लाठी डंडों की मदद से हमला कर बीनस को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत सुधार की पुलिस के अलावा कंट्रोल रूम सहित अन्य आपात नंबर पर भी सूचित किया।
विज्ञापन

पूर्व वायु सेना अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, बेटी के यूके जाने के बाद दो-ढाई वर्ष से उनका दोहता उनके पास ही रह रहा था। बेटी ने पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिये बीनस की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही घूम रही थी फॉच्यूर्नर कार
गुरदेव सिंह के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि फॉच्यूर्नर कार सुबह साढ़े सात बजे से इलाके में चक्कर काट रही थी। बीनस के स्कूल से आने के बाद बूटा सिंह और अन्य लोगों ने धावा बोल दिया और चंद मिनट में बीनस को अगवा करके ले गए। गुरदेव सिंह ने थाना सुधार में रपट दर्ज करवाने के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य आपातकालीन नंबर पर फोन किए लेकिन कार को पकड़ा नहीं जा सका।गुरदेव सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारीयों से उनके दोहते बीनस की जिंदगी बचाने की मांग की है, गुरदेव सिंह ने आशंका जताई है कि बूटा सिंह उनकी बेटी और बीनस सिंह को जान से मार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed