{"_id":"6151cb598ebc3e4acd31692d","slug":"1-60-lakh-looted-by-attacking-flour-mill-owner-with-sharp-weapon-ludhiana-news-pkl4281566112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की मालिक पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटे 1.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की मालिक पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटे 1.60 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। आटा चक्की बंद घर जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने तेजधार हथियार से घायल कर लूट लिया। सुभाष नगर इलाके में रहने वाले सुरेश कुमार गोयल को घायल करने के बाद लुटेरे उनके हाथ में पकड़ा थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में 1.60 लाख रुपये की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे।
घटना का पता चलते ही एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां, एसीपी दविंदर चौधरी, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार तथा सीआइए इंचार्ज प्रवीन रणदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस की टीमें जांच पड़ताल में जुटी गई हैं।
इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना टिब्बा के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी सुभाष नगर में परवेश फ्लोर मिल के नाम से आटा चक्की है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे चक्की बंद करके वह साथ वाली गली में खड़ी अपनी गाड़ी के पास जा रहे थे। कपड़े के थैले में कैश, पैन कार्ड आधार कार्ड व लेन-देन के दस्तावेज थे। चक्की के सामने गली में दो लोग पहले से घात लगा कर बैठे थे। जैसे ही उन्होंने कार का दरवाजा खोला, दोनों भागते हुए उनकी तरफ आए।
दोनों ने उनके हाथ में पकड़ा थैला छीनने का प्रयास किया। मगर उन्होंने थैले को कस कर पकड़ लिया। जिस पर लुटेरों में से एक ने उनके सिर, बाजू व कंधे पर दात से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद वह गली में गिर गए और थैला उनके हाथ से छूट गया। लुटेरों का एक साथी मोटरसाइकिल पर तैयार खड़ा था। थैला छीनने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर बैठ कर उसके साथ फरार हो गए।