{"_id":"10a8489ff11f8a852972256d5ae159f6","slug":"lashkar-bomb-maker-tunda-slapped-by-man-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुंडा के इस एक खुलासे ने उड़ा दी पंजाब पुलिस की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुंडा के इस एक खुलासे ने उड़ा दी पंजाब पुलिस की नींद
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
आतंकी अब्दुल करीम टुंडा द्वारा पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के बीच गठजोड़ के खुलासे ने पंजाब पुलिस की नींद हराम कर दी है।
विज्ञापन
यह गठजोड़ न सिर्फ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है बल्कि पंजाब के लिए यह घातक हो सकता है।
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की देखरेख में लश्कर चीफ जकीउर्ररहमान लखवी और बीकेआई प्रमुख वधावा सिंह और रतनदीप सिंह की कराची में मुलाकात में पंजाब सहित समूचे भारत में आतंकी नेटवर्क को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
लश्कर के कुनबे में बीकेआई के आतंकियों को शामिल करना, उन्हें आतंक फैलाने और बम बनाने की ट्रेनिंग के साथ-साथ आर्थिक मदद दी जा रही है।
इसके अलावा यह नेटवर्क जाली करेंसी के भारत में प्रवाह को और तेज करने की रणनीति पर काम कर रहा है। लश्कर और बब्बर का गठजोड़ पंजाब केलिए बेहद खतरनाक है।
सीमापार आतंकी संगठनों के गठजोड़ केइस नए खुलासे से पंजाब पुलिस चौकन्नी हो गई है। एडीजीपी इंटेलिजेंस हरदीप सिंह ढिल्लो ने कहा कि सक्रियता बढ़ाने के लिए ऐसे गठजोड़ होते हैं।
विज्ञापन
कुछ साल पहले खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकियों का गठजोड़ हुआ था लेकिन पंजाब पुलिस की सधी रणनीति और बेहतर खुफिया तंत्र के चलते यह सफल नहीं हो सका।
उन्होंने माना कि नया गठजोड़ ज्यादा खतरनाक और प्रोफेशनल है लिहाजा पुलिस को भी उसी लिहाज से तैयारी करनी होगी। ढिल्लों ने बताया कि पंजाब पुलिस अब्दुल करीम टुंडा से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
बेरोजगार युवकों को बरगलाने का खतरा
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक टुंडा पंजाब और बीकेआई के बारे में जो खुलासा कर रहा है वह काफी हद तक सही है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में पंजाब के कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी हुई है और नेटवर्क पंजाब में बड़ी वारदात करने की फिराक में है।
खुफिया एजेंसियां इसलिए भी ज्यादा चिंतित हैं क्योंकि लश्कर के आतंकी काफी प्रोफेशनल हैं और वह पंजाब के बेरोजगार युवाओं का आसानी से ब्रेनवाश कर सकते हैं और उनकेजरिए बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
हरियाणा के आतंकियों का खंगाल रहे हैं रिकार्ड
पंजाब पुलिस को आशंका है कि हरियाणा केमूल निवासी रहे आतंकी कहीं न कहीं रतनदीप सिंह केसंपर्क में हो सकते हैं क्योंकि रतनदीप भी हरियाणा का निवासी है। पुलिस ऐसे आतंकियों का पुराना रिकार्ड खंगालने में जुट गई है।
पुलिस को पक्का यकीन है कि अगर बीकेआई की साजिश इतनी बड़ी थी तो पंजाब में उनके स्लीपींग सेल को इसकी खबर जरूर होगी लिहाजा पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।