फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Landmark decision against those accused of rape

दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला

Wed, 04 Sep 2013 01:06 AM IST
होशियारपुर/ब्यूरो
होशियारपुर/ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
Landmark decision against those accused of rape

होशियारपुर की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पांच साल की मासूम से सामूहिक दुराचार करने वाले दो दरिंदों को ताउम्र कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


यह सजा आम उम्रकैद से अलग है। यानी दोनों दोषियों को अब मृत्यु तक जेल में ही रहना होगा। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस भिंडर की अदालत ने इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


इस फैसले की खास बात यह रही कि दिल्ली गैंगरेप के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून (संशोधित नई धारा) 376 (डी) के तहत सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों दोषियों दलजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी इब्राहिमपुर और अमरजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी गांव भुलाणां को लगाए 25-25 हजार रुपये जुर्माने की राशि पीड़ित बच्ची के परिवार को बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया है।


एडिशनल पब्लिक प्रोसीक्यूटर एडवोकेट टीएस ग्रेवाल ने बताया कि दिल्ली गैंगरेप के बाद बने दुष्कर्म के इस नए एक्ट के अधीन यह फैसला देश का पहला फैसला है। उन्होंने बताया कि इस नए एक्ट में दोषियों को कम से कम बीस साल कैद की सजा का प्रावधान है।

प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन सेक्सुअल अफेंसेस के तहत भी दोनों को पांच साल की सजा सुनाई है। दसूहा पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर दोनों ही आरोपियों के खिलाफ 19 फरवरी 2013 को केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed