फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lack of facilities, transporters, protest in Corporation office

सुविधाओं का अभाव, ट्रांसपोर्टरों ने निगम का घेराव किया

Fri, 04 Oct 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 04 Oct 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities, transporters, protest in Corporation office
पंजाब के जालंधर में ट्रांसपोर्ट नगर में सुविधाओं से खफा ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को नगर निगम का घेराव किया। यही नहीं कांग्रेस नेता व ट्रांसपोर्टर महिंदर सिंह गुल्लू और यूथ नेता परमजीत सिंह के नेतृत्व में कंपनी बाग चौक में जाम भी लगाया गया।
विज्ञापन


यह जाम ट्रांसपोर्टरों ने उस समय लगाया जब पुलिस ने उन्हें निगम में घुसने नहीं दिया। चौक में जाम लगाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसपोर्टर ट्रांसपोर्ट नगर में सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करवाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। निगम की तरफ से कोई कदम न उठाने से खफा ट्रांसपोर्टरों ने निगम समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन


गुल्लू ने बताया कि ट्रांसपोर्टर नगर के लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों पर पानी खड़ा है। खाली प्लॉट छप्पड़ में तबदील हो चुके हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। कई बार निगम अधिकारियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, इसी कारण मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा है। परमजीत सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगें एक सप्ताह के भीतर पूरी न हुईं तो वे भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर गोबिंद तिरहन, आशु कुमार, राजेंद्र कुमार, गुरुमोहन सिंह, प्रेम कुमार, अरुण कुमार, बलजिंदर सिंह, अनूप कुमार, मनी गनोत, दीपक कुमार और अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed