फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala police brought Barjinder parwana from Ropar jail on production warrant in case of murder

कपूरथला: गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या मामले में जुड़ा बरजिंदर परवाना का नाम, रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Wed, 11 May 2022 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 03:39 PM IST
सार

कपूरथला के सुभानपुर रोड स्थित गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में गत वर्ष 19 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए एक मानसिक परेशान युवक की कथित बेअदबी के शक में भीड़ ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Kapurthala police brought Barjinder parwana from Ropar jail on production warrant in case of murder
बरजिंदर परवाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला हिंसा भड़काने में नामजद बरजिंदर सिंह परवाना पर नया आरोप लगा है। कपूरथला पुलिस परवाना को रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पिछले साल 19 दिसंबर को सुभानपुर रोड पर गांव निजामपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में भीड़ ने एक युवक को मार डाला था। इस मामले में जिला पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार समेत 100 अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। अब इस मामले में पुलिस ने सुबूतों की जांच के आधार पर परवाना को भी नामजद कर लिया है। जेल से उसे सीधा कपूरथला कचहरी में सीजेएम की अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू व एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि मंगलवार को कपूरथला की थाना कोतवाली पुलिस की टीम बरजिंदर सिंह परवाना को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए कपूरथला लेकर आई है। कपूरथला लाते ही उसे जिला कचहरी में सीजेएम की अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि निजामपुर मॉब लिंचिंग मामले में परवाना को नामजद करके उससे पूछताछ की जाएगी। मामले में कोई और व्यक्ति आरोपी पाया गया तो उसे भी नामजद किया जाएगा। फिलहाल अदालत से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।  
विज्ञापन


सुभानपुर रोड स्थित गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में गत वर्ष 19 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए एक मानसिक परेशान युवक की कथित बेअदबी के शक में भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर जहां कोतवाली पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा अमरजीत सिंह व उसके 100 साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर बाबा अमरजीत सिंह समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में अब दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा के बरजिंदर सिंह परवाना को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 दिसंबर को तड़के एक युवक संदिग्ध हालात में गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो गया था। जिसे काबू कर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा अमरजीत सिंह व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि यह युवक गुरुघर में गुरु साहिब की बेअदबी की नीयत से दाखिल हुआ है, जिसे पकड़ लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद भारी तादाद में सिख जत्थेबंदियों से संबंधित युवा व आसपास के गांवों के लोग गुरुद्वारा साहिब के बाहर एकत्र हो गए और कमरे में बंद संदिग्ध युवक को उनके हवाले करने की जिद करने लगे। इस दौरान रोष में आए कुछ युवाओं ने काबू किए गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में गुरुद्वारा साहिब में मौजूद बरजिंदर सिंह परवाना को भी नामजद किया गया था। कुछ अरसा हुई पहले पटियाला में हिंसा को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार बरजिंदर सिंह परवाना को कपूरथला पुलिस रोपड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed