{"_id":"61e99dabdbd3dc3ca626dad7","slug":"youths-returning-after-putting-candidate-s-poster-attacked-jalandhar-news-pkl439817566","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवार का पोस्टर लगाकर लौट रहे युवकों पर हमला, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवार का पोस्टर लगाकर लौट रहे युवकों पर हमला, एक घायल
विज्ञापन
वेस्ट हलके के कांग्रेस उम्मीदवार का बोर्ड लगा रहे युवकों पर हुए हमले के मामले में घायल एक युवक अस?
- फोटो : JALANDHAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका वेस्ट जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पोस्टर लगाकर लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने बाबू जगजीवन राम चौक पर हमला कर दिया। बुधवार रात को हुए हमले में एक पोस्टर लगाने वाला युवक राहुल, निवासी गोपाल नगर बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह हमला किसके कहने पर किया गया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
हालांकि विधायक रिंकू के समर्थकों का आरोप है कि विरोधी अपनी नजर आ रही हार व उनकी लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इस हमले के बारे में जब सुशील रिंकू को पता चला तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से राहुल पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले दोबारा न हों, इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग को भी जानकारी दी है।
उधर, सिविल अस्पताल में दाखिल घायल गोपाल नगर के राहुल ने कहा कि रात को वह अपने कुछ साथियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुशील रिंकू के पोस्टर लगा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे वह बचे हुए पोस्टर लेकर बाबू जगजीवन राम चौक से सुशील रिंकू के दफ्तर बस्ती दानिशमंदा जा रहे थे। चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने पूछा कि यह किसके पोस्टर लगा रहे हो।
विज्ञापन
विधायक सुशील रिंकू का नाम लेते ही उन लोगों ने तुरंत ही उस पर बेल्टों से हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया। उसके गिरने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। राहुल से जब उन बाइक सवार लोगों की पहचान पूछी गई तो उसने कहा कि वह उन लोगों को पहचानता नहीं है, लेकिन देखकर पहचान सकता है। सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाकर पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।