{"_id":"6a946e5f9deee491cf0fec73","slug":"son-kills-father-with-sharp-weapon-for-not-giving-money-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-111477-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पैसे न देने पर बेटे ने किया तेज हथियार से पिता का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पैसे न देने पर बेटे ने किया तेज हथियार से पिता का कत्ल
Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा व बहू दोनों पहुंचे थे पिता से पैसे मांगने, पिता नहीं माने तो सिर पर किया वार
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। हरगोबिंद नगर में शनिवार देर रात एक बेटे और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक दलजीत सिंह एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दलजीत सिंह के बेटे सुखपाल सिंह ने रूही से लव मैरिज की थी, जिसके दलजीत सिंह खिलाफ थे। शादी के बाद दलजीत सिंह ने बेटे को घर से निकाल दिया था। सुखपाल अपनी पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहता था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह अक्सर पिता से पैसे मांगता था। दलजीत सिंह पैसे देने से इन्कार कर देते थे। शनिवार देर रात सुखपाल अपनी पत्नी रूही और एक दोस्त के साथ पिता के घर पहुंचा।
विवाद और हत्या
सुखपाल ने पिता से पैसों की मांग की लेकिन दलजीत सिंह ने मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दलजीत सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना नंबर-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर धारा 103 और 103(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।