फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth nominated for pushing and tearing uniform from ASI

Jalandhar News: एएसआई से धक्कामुक्की और वर्दी फाड़ने के आरोप में युवक नामजद

Thu, 29 Jun 2023 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 29 Jun 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Youth nominated for pushing and tearing uniform from ASI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। अबरोल नगर रोड पर वीरवार तड़के मर्सिडीज गाड़ी में घूम रहे युवक ने एएसआई से धक्कामुक्की कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एएसआई दरबारी लाल ने बताया कि थाना डिवीजन-1 के पीसीआर बाइक नंबर-2 पर नाइट ड्यूटी पर तैनात है। बीती रात को होमगार्ड के जवान अशोक कुमार के साथ ड्यूटी पर था। तड़के सुबह साढ़े 3 बजे गश्त करते अबरोल नगर में पहुंचे तो एक कार खड़ी थी, जिसमें दो युवक बैठे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ करने पर गाड़ी चालक ने बहस करना शुरू कर दी। रात में घूमने का सटीक कारण पूछने पर युवक ने कार से बाहर आकर उनके साथ गाली गलौज की। गाड़ी के दस्तावेज पूछने पर युवक ने दिखाने से मना कर दिया। युवक ने नशे में धुत्त थे। उसके साथ बैठे युवक ने बाहर आकर उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने एएसआई को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया तथा वर्दी फाड़ दी। साथी पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर युवक भाग निकला। उसके साथी ने युवक की पहचान सैली रोड निवासी पंकज बैंस के रूप में बताई। थाना डिवीजन-1 के एसएचओ मनदीप कुमार ने बताया कि एएसआई के बयान पर पंकज बैंस के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 186 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed