फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth murdered by slitting his throat, dead body found in the fields

युवक की गला रेतकर हत्या, खेतों में मिला शव

Sat, 11 Sep 2021 09:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat, dead body found in the fields
जालंधर। जालंधर के दकोहा में तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। खेत के मालिक ने शव देखा तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी, जिसके बाद दकोहा चौकी पुलिस खेत में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में गांव जोहलां मोड़ के एक किसान ने फोन किया कि उनके यहां खेत में युवक का शव पड़ा है। इसके बाद दकोहा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवक के गले पर किसी धारदार हथियार के जख्म थे। साफ था कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के दोनों हाथ पर टैटू बने थे। एक हाथ में आर लिखा हुआ था। वहीं, दूसरे हाथ पर मां-बेटे की फोटो बनी हुई थी और उसमें सुखविंदर कौर लिखा हुआ था। जांच करने वाले गुरविंदर सिंह के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 साल है। उसकी फोटो और शरीर पर शिनाख्ती निशान पूरे पंजाब में भेज दिए गए हैं, जिसके जरिये युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में सुरक्षित रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed