{"_id":"69c1040d73c19e721403c885","slug":"youth-from-ferozepur-dies-of-heart-attack-in-canada-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की कनाडा में मौत: चार साल पहले विदेश गया था अनमोल, पिता ने की शव भारत लाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के युवक की कनाडा में मौत: चार साल पहले विदेश गया था अनमोल, पिता ने की शव भारत लाने की अपील
Mon, 23 Mar 2026 02:42 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:42 PM IST
सार
पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई। फिरोजपुर के जीरा का रहने वाला अनमोल (22) चार साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। बेटे की मौत के बाद जीरा में रहने वाले माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक अनमोल वर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गादड़ी वाला रोड के नजदीक रहने वाले धर्मवीर वर्मा के बेटे अनमोल वर्मा (22) की कनाडा के सरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया।
विज्ञापन
पीड़ित पिता धर्मवीर ने बताया कि चार साल पहले उनका छोटा बेटा अनमोल स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। बाद में वर्क परमिट पर कनाडा के सरी में काम करने लगा। जहां उसका बड़ा भाई और परिवार भी रहता था। दूसरे रिश्तेदार भी उसके साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को जब उनके अपने बेटे से बात हुई, तो उसके बाद उसने कहा कि मुझे सुबह काम पर जाना है और मैं सोने जा रहा हूं।
विज्ञापन
धर्मवीर ने बताया कि कनाडा से उनके जीजा ने फोन कर बताया कि उनके बेटे की अटैक से मौत हो गई है। जब मैंने अपने बेटे से बात करने के लिए कॉल किया तो उसने मेरा कॉल भी नहीं उठाया और जब बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने समाजसेवियों और सरकार से अपील की कि उनके बेटे अनमोल वर्मा की शव को जीरा लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार करके अपना फर्ज निभा सकें।
विज्ञापन