फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth dies in road accident, partner injured in Kotkapura Faridkot

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 21 Nov 2020 05:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, partner injured in Kotkapura Faridkot
कोटकपूरा। मोगा रोड पर हरियाली पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान मोगा के गांव पंजजराईं खुर्द निवासी सुखमंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई। थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता राज सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राज सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखमंदर सिंह और गांव का जसप्रीत सिंह कोटकपूरा में एक मिल्क प्लांट में रात की ड्यूटी करते है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे दोनों ड्यूटी खत्म कर बाइक पर लौट रहे थे। मोगा रोड पर हरियाली पंप के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुखमंदर सिंह की मौत हो गई और जसप्रीत सिंह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। एएसआई भूपिंदर सिंह के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed