{"_id":"6153322a8ebc3e831b32c3d7","slug":"youth-dies-in-collision-between-bike-and-trolley-firozpur-news-pkl428299920","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्राले की टक्कर में नौजवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्राले की टक्कर में नौजवान की मौत
विज्ञापन
फिरोजपुर। जीरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राले ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। उधर, थाना जीरा सिटी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मंजीत कौर वासी मुदकी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दामाद राजवीर सिंह (28) वासी नत्थू वाला गरबी जिला मोगा के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी। जैसे ही उसके दामाद ने हाईवे पर बाइक चढ़ाई कि तेज रफ्तार एक ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरे। राजवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी नाजुक हालत देखकर उसे चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। चालक ट्राला वहीं छोड़कर खुद फरार हो गया।
उधर, उक्त हादसे की जांच कर रहे एएसआई जगजीत सिंह के मुताबिक मंजीत कौर के बयान पर आरोपी चालक अनिल कुमार वासी रामपुरा ढिल्लो जिला सिरसा (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का ट्राला पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।