फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth died due to drug overdose, family did not conduct post mortem

Jalandhar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Sat, 16 Dec 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth died due to drug overdose, family did not conduct post mortem
लुधियाना। महानगर के मंजीत नगर इलाके में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। बघेल सिंह (28) अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में बस स्टैंड के पास नशा करने की वजह से उसकी मौत हो गई। बघेल के परिवार वाले उसे ढूंढते हुए निकले तो उसके शव के पास बैठे कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे थे, जबकि बघेल सिंह के चेहरे पर जैकेट पड़ी थी। नशा करने वाले उक्त युवक वहां से फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन-पांच पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, इसके बाद पुलिस बिना जांच किए वहां से चली गई।
विज्ञापन

बघेल सिंह के पिता रणवीर सिंह ने कहा कि उनका बेटा फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। वीरवार शाम को वह घर से स्कूटी लेकर निकला और कह गया था कि वह किसी काम से जा रहा है। देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिवार वाले उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। ढूंढते हुए उन्हें बस स्टैंड के पास उसकी स्कूटी दिखी। कुछ ही दूरी पर बघेल सिंह का शव पड़ा था और उसके मुंह पर जैकेट पड़ी थी। कुछ युवक पास में बैठे नशा कर रहे थे, लेकिन वह देख कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पिता रणवीर सिंह समेत इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि मंजीत नगर में चिट्टा खुलकर बिकता है। वह कई बार पुलिस प्रशासन से भी मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। थाना डिवीजन-पांच के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed