{"_id":"69e08b8d78089df35a0c75fd","slug":"woman-died-in-accident-in-jalandhar-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति और बच्चे के साथ जा रही महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति और बच्चे के साथ जा रही महिला की माैत
Thu, 16 Apr 2026 12:41 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:41 PM IST
सार
गांव समरावा निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी छाया और बेटे के साथ जालंधर से लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे से नकोदर रोड की ओर मुड़े, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छाया ट्राले के नीचे आ गईं, उनकी दोनों टांगें कट गईं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर-लुधियाना हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एक्टिवा पर सवार दंपती अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ दवाई लेकर गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पति की आंखों के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव समरावा निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी छाया और बेटे के साथ जालंधर से लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे से नकोदर रोड की ओर मुड़े, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्राले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छाया ट्राले के नीचे आ गईं, जिससे उनकी दोनों टांगें कट गईं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रहे ट्राला चालक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मासूम बेटा और पति सदमे में हैं, वहीं इलाके में शोक की लहर है।