फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman burnt along with two children after refusing to marry, serious

Jalandhar News: शादी से मना करने पर महिला को दो बच्चों समेत जलाया, गंभीर

Sat, 02 Aug 2025 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 02 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt along with two children after refusing to marry, serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर के एकता नगर इलाके में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सिरफिरे युवक ने शादी से मना करने पर विधवा सुखविंदर कौर और उसके दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
आग लगने से महिला और दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने यह कहकर अमृतसर रेफर कर दिया गया कि इमरजेंसी वार्ड में जगह नहीं है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि समय पर इलाज मिलता तो महिला व बच्चों की हालत इतनी न बिगड़ती। उन्होंने बताया कि सुखविंदर के पति का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। वह बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी अक्सर उन्हें सब्जी देने के बहाने घर आता था और महिला को परेशान करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की हालत नाजुक है जबकि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वहीं, लापरवाही के आरोप पर सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन कम मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गुरमीत लाल ने बताया कि गंभीर हालत के चलते मरीज को रेफर किया था। मरीज के परिजन लगातार डॉक्टरों और ड्यूटी स्टाफ के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे। इमरजेंसी में पहले से ही बहुत गंभीर मरीज थे। महिला के परिजन समझाने के बावजूद भी बात नहीं सुन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed