फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Wife dies, husband injured in a collision between a combine machine and a scooty

कंबाइन मशीन और स्कूटी की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति जख्मी

Fri, 22 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured in a collision between a combine machine and a scooty
फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके के शहजादा पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सदर जीरा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित सतपाल वासी अराइयां समाज वाली गली, मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी सुनीता रानी (54) संग स्कूटी पर किसी कामकाज के सिलसिले में मक्खू से जीरा की तरफ जा रहा था। जब शहजादा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा कि तेज रफ्तार आ रही कंबाइन मशीन ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी समेत दोनों सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा गिरे और गंभीर जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें जीरा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां सुनीता की मौत हो गई। सतपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कंबाइन चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। थाना जीरा सदर पुलिस ने सतपाल के बयान पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed