{"_id":"6580958288268e2bd607af84","slug":"while-in-jail-he-ordered-weapons-from-mp-up-and-got-them-smuggledsagar-was-a-gangster-commissionerate-police-brought-him-for-questioning-jalandhar-news-c-74-1-spkl1022-2484-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जेल में बैठ एमपी-यूपी से हथियार मंगवा तस्करी करवाता \nथा गैंगस्टर सागर, पूछताछ के लिए लाई कमिश्नरेट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जेल में बैठ एमपी-यूपी से हथियार मंगवा तस्करी करवाता था गैंगस्टर सागर, पूछताछ के लिए लाई कमिश्नरेट पुलिस
विज्ञापन
लुधियाना। जेल में बैठ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से हथियार मंगवाकर तस्करी करवाने वाले गैंगस्टर सागर न्यूट्रान को कमिश्नरेट पुलिस गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। गैंगस्टर को हथियार तस्करी करने वाले नाबालिग सहित छह आरोपियों की निशानदेही पर पूछताछ के लिए लाया गया है। गैंगस्टर सागर सोशल मीडिया पर नौजवानों को जोड़ता था और उनसे हथियारों की तस्करी करवाता था। पुलिस को पास पुख्ता सबूत थे तो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके छह साथियों को चार अवैध पिस्तौल, कारतूस, हेरोइन व 70 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें मुख्य आरोपी अनिकेत तलवाड़, कार्तिक चिंगी, विक्रमजीत सिंह, सुखमनदीप सिंह और गुरकिरत सिंह के साथ नाबालिग भी शामिल था। पूछताछ के बाद पुलिस को गैंगस्टर न्यूट्रान के बारे में पता चला।
इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आए थे आरोपी
गैंगस्टर सागर न्यूट्रान जेल में बैठकर हथियारों की तस्करी कराने का काम करता है। आरोपियों में से अनिकेत सागर को पहले से जानता है, जबकि अन्य युवक इंस्टाग्राम के जरिये सागर के संपर्क में आए थे। सागर को अपने गिरोह में नए सदस्यों को जोड़ने की भी जरूरत थी, जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर युवाओं की तलाश करता था। आए दिन सागर की जेल के अंदर से फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। पांच आरोपियों की उम्र 18 साल से 21 साल के बीच है। सागर ने उन्हें पैसे का लालच दिया और अनिकेत के साथ उसके लिए हथियारों की तस्करी करने के लिए राजी कर लिया। गैंगस्टर सागर न्यूट्रान गैंगस्टर पुनीत बैंस का नजदीकी साथी है, जिसे कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ समय पहले गैंगस्टर जिंदी के साथ हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था।