{"_id":"570f8c554f1c1bda234a6ab8","slug":"wheat-crop-sparking-40-acre-crop-wheat-destroyed-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पार्किंग से 40 एकड़ पकी गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पार्किंग से 40 एकड़ पकी गेहूं की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 14 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर गांव फत्तनवाला में स्पार्किंग से आग के बाद जलकर राख हुई गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फत्तनवाला में बिजली की तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी ने वीरवार दोपहर को किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल को अपने चपेट में ले लिया।
इससे किसानों की करीब 40 एकड़ पकी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर न पहुंचने से गुस्साए किसानों ने जलालाबाद रोड पर धरना लगाकर जाम भी लगाया।
वीरवार दोपहर को गांव फत्तनवाला की अनाज मंडी के पास लगे बिजली के खंभे पर लटक रही तार हवा चलने के बाद दूसरी तार से टकरा गई। इसके बाद पैदा हुई चिंगारी ने साथ वाले गेहूं के खेत में आग लगा दी। फसल सूखी होने से आग तेजी से आगे बढ़ती चली गई। इसका पता चलते ही फत्तनवाला और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने बेहद मुश्किल से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। इस आग से लखवीर सिंह की करीब 18 एकड़, अमृतपाल सिंह की 12 एकड़, अंग्रेज सिंह की तीन एकड़, निहाल सिंह की तीन एकड़, गुरराज सिंह की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।