फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   water problem, lack of water, twenty thousand people, water demand, ferozepur, jalandhar, punjab

पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे बीस हजार लोग

Sun, 19 Jun 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
water problem, lack of water, twenty thousand people, water demand, ferozepur, jalandhar, punjab
पानी - फोटो : demo
पांच दिन से शहर के लगभग आधे हिस्से में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों में हाहाकार मची हुई है। तकरीबन बीस हजार लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


कई लोग पीने के लिए रेलवे कालोनी से पानी लेकर आ रहे हैं। किसी भी अकाली-भाजपा व कांग्रेस के पार्षद ने लोगों के लिए पानी के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया। यहां तक कि कांग्रेस के विधायक ने भी पानी के लिए कैंटरों का कोई प्रबंध नहीं किया।
विज्ञापन


उधर, नगर काउंसिल के ईओ धर्म सिंह कहते हैं कि पानी के पंपों का कार्य अब नगर काउंसिल के पास नहीं है। पंपों की देख-रेख की जिम्मेदारी वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के पास है। दूसरी तरफ जब वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन ने बताया कि पंप की मोटर खराब पड़ी है उसे ठीक करवाया जा रहा है। कब तक ठीक होगी इसका कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर काउंसिल के भाजपा प्रधान अश्वनी ग्रोवर ने कहा कि मोटर ठीक करवाई जा रही है। जल्द ही ठीक हो जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि प्रभावित इलाकों के लिए पानी का क्या बंदोबस्त किया तो उन्होंने कहा कि वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन से कह कर अन्य पंपों को अधिक समय चलाकर प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाएंगे।

प्रभावित क्षेत्र के निवासी राजिंदर कुमार, राजू, निशा, विक्की, हर्ष कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र में लगे पंप के खराब होने से राम लाल गुरुद्वारे के आसपास के इलाके, विकास कालोनी, अमन नगर, रिखी कालोनी, गुरु नानक नगर, दशमेश नगर के अलावा कई क्षेत्र के लोग पिछले पांच दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। गर्मी में नहाने तो दूर पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।


वार्ड नंबर-24 के पार्षद बेअंत सिंह ने लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों का बंदोबस्त भी नहीं किया है। शहरी क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने भी लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों का कोई इंतजाम नहीं किया। लोगों का कहना है कि नेताओं को लोगों की समस्या की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed