{"_id":"bfc00cd95fb600c72fbb70b3feee5ecf","slug":"ward-no-53-of-the-pending-request-for-development-funds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 53 के लंबित विकास कार्यों के लिए फंड मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 53 के लंबित विकास कार्यों के लिए फंड मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के वार्ड नंबर 53 के पार्षद विपन कुमार ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने खुद के वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों को करवाने के लिए फंड मांगा है। विपन कुमार ने भाजपा नेता मोहिंदर को बताया कि निगम हाउस में सड़कों के निर्माण एवं मुरम्मत करने के बारे में पास हुए एस्टिमेट के टेंडर अब तक नहीं लगवाए गए हैं।
उन्होंने मांग की है कि उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए आए 65 करोड़ रुपये के फंड को वार्ड नंबर 53 के अंतर्गत आते भार्गव कैंप, आबादपुरा, रमेश्वर कॉलोनी, गुरु रविदास नगर, न्यू मॉडल टाउन इत्यादि में लंबित पड़े विकास कार्यों के लिए पैसा नगर निगम को दें।
मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया है कि वे वार्ड में पड़े लंबित कामों को जल्द करवाएंगे। वार्ड नंबर 53 का क्षेत्र जालंधर वेस्ट के क्षेत्र में पड़ता है।
गौरतलब है कि विपन कुमार ने नगर निगम और सरकार को यह अल्टीमेटम दिया हुआ है कि यदि 26 जनवरी 2016 तक उनके वार्ड के इलाकों में विकास के लिए टेंडर न लगाए गए तो वे डॉक्टर अंबेडकर चौक में वार्ड निवासियों को साथ लेकर चक्का जाम करेंगे।