फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   vote, change, system, Gul Panag, Ktkdklan

गुल पनाग ने किया शहीद को नमन

Wed, 19 Mar 2014 10:47 PM IST
नवांशहर।
नवांशहर। Updated Wed, 19 Mar 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
 vote, change, system, Gul Panag, Ktkdklan
चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार एवं अभिनेत्री गुल पनाग ने बुधवार को खटकड़कलां पहुंच शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लोगों से सत्ता परिवर्तन की बजाय व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आज भी अंग्रेजों के दिए सिस्टम के अनुसार काम कर रहे हैं। फर्क इतना है कि गोरे अंग्रेजों की जगह अब भूरे रंग के लोग हम पर शासन कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम आम आदमी पार्टी की स्वराज की धारणा पर चलते हुए नया विकल्प चुनें। उन्होंने कहा कि  शहीद भगत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए वे शहीदों की इस पवित्र धरती की मिट्टी की शपथ लेने आई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगत सिंह के स्वराज की परिभाषा को पूरा करना ही उनकी जिंदगी का मकसद है। शहीदे आजम स. भगत सिंह ने अपनी माता विद्यावती से कहा था कि अंग्रेजों से देश से को छुटकारा दिला देंगे पर देश की अगली पीढ़ी को ब्राउन साहिबों से छुटकारा दिलाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश के राजनेताओं और नौकरशाहों ने सिस्टम को इस कदर भ्रष्ट कर दिया है कि वह देश को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। गुलपनाग ने कहा कि आजाद भारत के लिए यह लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इससे देश की दिशा व दशा बदलेगी। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब बॉलीवुड न जाकर चंडीगढ़ में लोगों की सेवा करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसपर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से एक बदलाव की लहर पूरे देश को नया संदेश देगी। इस मौके पर ले. जनरल रिटायर एचएस पनाग, आप नेता सौरभ कुमार, दविंदर, लक्की मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed