फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   village Chhanni intoxicants in the houses of drug traffickers three luxury vehicles property documents worth crores were found

गांव छन्नी में नशा तस्कर के करीबियों में घरों में दबिश, तीन लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले

Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
village Chhanni intoxicants in the houses of drug traffickers three luxury vehicles property documents worth crores were found
पठानकोट। थाना डमटाल पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित गांव छन्नी बेल्ली में वीरवार को नशा तस्करों के संपर्क में रहे 4 लोगों के घरों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 3 लग्जरी गाड़ियां, बैंक ट्रांजेक्शन के सबूत और करोड़ों की संपत्तियों के कागजात जब्त किए। पुलिस को शक है कि करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां इन लोगों ने कुछ ही वर्षों में अवैध तौर पर बनाई है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के सभी दस्तावेज जब्त कर उन्हें आय के स्रोत सत्यापित करने को कहा है। अगर वह पूरा ब्योरा पेश नहीं कर पाए तो उनकी संपत्ति और बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा। कार्रवाई में पुलिस के आला अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी शामिल रही। कार्रवाई के दौरान 3 एक्सयूवी, दो कमांडो मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी, बैंक पासबुक और जमीनों के सभी दस्तावेजों को कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन

नशा तस्कर से जुड़ रहे तार
डीएसपी अशोक रतन ने बताया कि डमटाल थाने में दो माह पहले गांव छन्नी के गोविंदा नामक नशा तस्कर के घर से हेरोइन, लाखों की ड्रग मनी समेत नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। जिन लोगों के घरों पर दबिश दी गई है उनके तार इसी तस्कर से जुड़ रहे थे। क्योंकि गोविंदा की कॉल डिटेल और बैंक स्टेटमेंट में पाया गया कि इन लोगों के साथ गोविंदा ने बड़े स्तर पर लेनदेन किए हैं। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बैंक ट्रांजेक्शन व जमीन की खरीद फरोख्त पाई गई है। लग्जरी गाड़ियां और बड़े-बड़े होटल बनाए हैं। पुलिस आरोपियों की वित्तीय जांच कर रही है। जिसमें पता लगाया जाएगा कि पिछले कुछ वर्षों में इनके पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई और इनकी आय का स्रोत क्या है। जांच में इन लोगों से आय स्रोत का पूरा ब्योरा मांगा जाएगा। नहीं दिखा पाए तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed