फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vigilance caught Patwari taking bribe of six thousand rupees

जालंधर: विजिलेंस ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा

Mon, 13 Feb 2023 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 13 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vigilance caught Patwari taking bribe of six thousand rupees
- सरपंच को टेलीफोन कर मांग रहा था रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। विजिलेंस ने सरपंच से छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी टेलीफोन कर सरपंच से किसी अदालती मामले में मदद करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने सोमवार को पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सरपंच मनप्रीत सिंह व हरचरण सिंह निवासी गांव कोहर सिंह वाला (गुरुहरसहाए) ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि अदालती मामले में मदद करने की एवज में बीडीपीओ दफ्तर में तैनात पटवारी सुखबीर सिंह उसे बार-बार टेलीफोन कर रिश्वत मांग रहा है। उसने बारह हजार रुपये की मांग की है, सौदा 7500 में तय हुआ है।
विज्ञापन

1500 रुपये पहले दे चुके हैं और छह हजार रुपये और देने हैं। सरपंच ने सभी सबूतों के साथ दस्तावेज विजिलेंस को सौंपे। सोमवार को सरपंच छह हजार रुपये देने के लिए पटवारी सुखबीर के पास पहुंचा। जैसे ही छह हजार रुपये सरपंच पटवारी को देने लगा उसी समय विजिलेंस विभाग के डीएसपी केवल कृष्ण की अगुवाई वाली टीम ने पटवारी को रंगेहाथों दबोच लिया। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सरपंच ने शिकायत दी थी, उसी के आधार पर कार्रवाई की है। टीम में सरकारी गवाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed