फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vice President will visit Bhadu's residence tomorrow

Jalandhar News: उपराष्ट्रपति भादू के निवास स्थान पर आएंगे कल

Fri, 09 Dec 2022 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vice President will visit Bhadu's residence tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। इलाके के प्रसिद्ध प्रगतिशील किसान एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चौधरी राय सिंह भादू जिनका 2 दिसंबर को निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अबोहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल स्थित भादू के निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।
उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न रास्तों का दौरा करते हुए नई मंडी में बनने वाले हैलीपैड से दिल्ली पब्लिक स्कूल तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अनाज मंडी में हैलीपैड बनाने के लिए सफाई व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अबोहर की भाजपा नेत्री विजयालक्ष्मी भादू की बहन के बेटे हैं उन्होंने अपने मौसा चौधरी राय सिंह भादू के अंतिम संस्कार के समय भी प्रशासन के माध्यम से अपना पुष्पचक्र भेजा था। धनखड़ रविवार को सुबह 11:30 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में श्री भादू के निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं वे करीब 1 घंटा तक अपनी मौसी विजय लक्ष्मी भादू और मौसेरे भाई कुनाल भादू के साथ रहकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई, जिसका जायजा लेने के लिए केंद्रस्तरीय पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को हैलीपैड पर प्रशासन व पंजाब सरकार के प्रतिनिधि उपराष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगे। इसके पश्चात वे अपने दिवंगत मौसा चौधरी राय सिंह भादू के निवास पर पहुंच कर पारिवारिक सदस्यों के साथ दु:ख सांझा करेंगे। चौधरी राय सिंह भादू की आत्मिक शांति के लिए रस्म पगड़ी 12 दिसंबर सोमवार दोपहर 12 से 2 बजे तक दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्थित उनके निवास स्थान पर ही होगी।
एबीआर 1 - अबोहर के दाना मंडी में बनाए जा रहे हैलीपैड पर खड़ी दमकल गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed