{"_id":"63617f0258615110a60ebb80","slug":"vehicles-passing-over-the-dead-body-overnight-pathankot-news-pkl467023663","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट : सोमवार देर रात पठानकोट-अमृतसर-जम्मू हाईवे पर हादसा, शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट : सोमवार देर रात पठानकोट-अमृतसर-जम्मू हाईवे पर हादसा, शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर-जम्मू हाईवे पर मलिकपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। उसके बाद हाईवे पर शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे, जिससे शव पूरी तरह विक्षत हो गया।
मंलवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव के टुकड़ों को इकट्ठा करवाया।
सुजानपुर के गांव गुगरां निवासी पंजाब होमगार्ड कर्मचारी लुभाया राम की शिकायत पर सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है। लुभाया राम ने बताया कि वह घर से ड्यूटी के लिए थाना सदर जा रहा था। वह जब मलिकपुर चौक से आगे पहुंचा तो हाइवे किनारे काफी लोग इकट्ठे थे। उसने अपनी बाइक खड़ी करके देखा कि सड़क के बीचोंबीच एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके ऊपर से गाड़ियां गुजर रही थीं और शव विक्षत हो चुका था। हाथ की उंगलियों और मुंह के हिस्से से मानवीय शव की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
हादसा रात के समय किसी अज्ञात वाहन से हुआ था। उसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है। सदर थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।