{"_id":"5767deea4f1c1b9b60b47ed2","slug":"vegetable-market-not-throwing-garbage-adc-p-appeal-inspecting-vegetable-market-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के आसपास कूड़ा न फेंकने की अपील, एडीसी (पी) ने किया सब्जी मंडी का मुआयना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के आसपास कूड़ा न फेंकने की अपील, एडीसी (पी) ने किया सब्जी मंडी का मुआयना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 20 Jun 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
जालंधर की सब्जी मंडी के बारे में एडीसीपी रविंदरपाल सिंह संधू को जानकारी देते फ्रूट आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सब्जी मंडी में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। पुलिस को कई बार इस बारे में शिकायत दी गई, मगर समस्या जस की तस बनी है।
कुछ दिन पहले सब्जी मंडी की यूथ आढ़ती एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मंडी में आढ़तियों को होेने वाली समस्याओं से अवगत करवाया था। कमिश्नर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एडीसी (पी) रविंदर पाल संधू को मौका पर मुआयना करने के लिए भेजा।
फ्रूट आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ ट्रैफिक मुलाजिमों ने मकसूदां मंडी में आकर आढ़तियों की समस्याओं को जाना। एडीसी (पी) रविंदर पाल संधू ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें मंडी की सड़कों पर फसल न रखने और आसपास कूड़ा न फेंकने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अगर दुकानदार ही अपने आसपास गंदगी फैला रखेंगे तो दूसरों की सफाई के लिए हम कैसे कह सकते हैं। सफाई के लिए तो दुकानदारों को ही पहल करने होगी। साथ उन्होंने कहा कि दुकानदार भी इस बात का ध्यान रखें कि कोई उनके आसपास गंदगी न फेंकी जाए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह सामान अपनी तयशुदा हद में रखें।
विज्ञापन
अवैध कब्जों की वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्रूट आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरसिमरनजीत बंटी ने कहा कि मंडी में पुलिस तैनात करने के लिए कमिश्नर से निवेदन किया गया है। मंडी में ट्रैफिक समस्या का हल भी जल्द करवाया जाएगा। एडीसी (पी) रविंदर पाल संधू ने कहा है कि वह इस मामले में रिपोर्ट तैयार करके सीपी को भेज देंगे। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।