फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uzbekistan woman arrested for infiltrating Pakistan border

Jalandhar News: पाकिस्तान सीमा में घुसपैठ करती उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Uzbekistan woman arrested for infiltrating Pakistan border
फिरोजपुर। सीमांत गांव बारेके के पास से सरहद पार कर पाकिस्तान में घुसपैठ करते हुए महिला को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से पासपोर्ट और जीरकपुर का आधार कार्ड बरामद हुआ है। दरअसल महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला सीमांत गांव बारेके रास्ते से भारत-पाक सीमा क्राॅस कर पाकिस्तान में घुसपैठ करने का प्रयास कर रही थी। पकड़े जाने पर उक्त महिला की भाषा बीएसएफ जवानों को समझ नहीं आई। बीएसएफ ने जांच के लिए महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

महिला को अंग्रेजी और हिंदी नहीं आती है। वह महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। पासपोर्ट पर उसका नाम ओजोदा पुत्री इरिसोवना लिखा हुआ है। जो आधार कार्ड मिला है, उस पर पता फ्लैट नंबर-108 सावित्री ग्रीन सोसाइटी, गैपुर रोड, जीरकपुर पंजाब लिखा है। पुलिस, बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वह इस रास्ते पाकिस्तान में क्यों जाना चाहती थी। महिला उज्बेकिस्तान की भाषा बोलती है, जिसे अधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए उन्हें अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed