फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar during land demarcation, case registered against 5 accused

Jalandhar News: जमीन की निशानदेही के दौरान हंगामा, 5 आरोपियों पर मामला दर्ज

Thu, 13 Nov 2025 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar during land demarcation, case registered against 5 accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव रणधीरगढ़ में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब जमीनी विवाद को लेकर निशानदेही करने पहुंची सरकारी टीम पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोपी भाई-बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और पहले पक्ष के साथ मारपीट की। इस संबंध में पुलिस ने एएसआई गीतइंदरपाल सिंह की शिकायत पर थाना हठूर में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान भूपिंदर कौर उर्फ रानो, गोरा सिंह और तीन अज्ञात व्यक्तियों के रूप में हुई है।
थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि गांव के निवासी चमकौर सिंह की अर्जी पर लुधियाना कलेक्टर ने गांव रणधीरगढ़ में जमीन की निशानदेही के आदेश जारी किए थे। इस कार्य के लिए पटवारी और माल विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग ने एएसआई गीतइंदरपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी साथ भेजा था।
विज्ञापन

जब अधिकारी जमीन की निशानदेही कर रहे थे तभी आरोपी भाई-बहन मौके पर पहुंच गए और पहले तो उन्होंने बहसबाजी शुरू की। फिर काम में रुकावट डालते हुए चमकौर सिंह के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मौके पर समझाने का प्रयास किया परंतु आरोपी माने नहीं। बाद में एएसआई गीतइंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed