{"_id":"6abc73e106c07843c505641d","slug":"union-home-minister-amit-shah-rally-in-jalandhar-today-all-update-news-in-hindi-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अमित शाह की रैली आज: परागपुर में तैयारियां पूरी, पहले देवी तालाब मंदिर में करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अमित शाह की रैली आज: परागपुर में तैयारियां पूरी, पहले देवी तालाब मंदिर में करेंगे दर्शन
Wed, 30 Sep 2026 07:59 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:59 AM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब सवा एक बजे रैली स्थल के पास बने विशेष हेलिपैड पर उतरेंगे। इससे पहले वह देवी तालाब मंदिर में दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नशा मुक्त महारैली आज जालंधर के परागपुर में होगी। रैली स्थल जीटी रोड पर लिली रिजॉर्ट के पास 63 एकड़ में फैला है। इसमें 28 एकड़ में वातानुकूलित पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में 25 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं।
अमित शाह दोपहर करीब सवा एक बजे रैली स्थल के पास बने विशेष हेलिपैड पर उतरेंगे। इससे पहले वह देवी तालाब मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के सामने स्थित कॉलेज में हेलिपैड बनाया गया है। संबोधन के बाद शाह सड़क मार्ग से जाने के बजाय हेलीकॉप्टर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। हेलिपैड से पंडाल तक का रास्ता सुरक्षा घेरे में रहेगा। रैली को लेकर परागपुर सुरक्षा छावनी में तब्दील हो गया है।