फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uncontrollable jeep enters shackles goods damaged

बेकाबू जीप झोंपड़ियों में घुसी, सामान क्षतिग्रस्त

Tue, 06 Oct 2020 06:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable jeep enters shackles goods damaged
मलोट रोड मिशन अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर एक बेकाबू जीप सड़क किनारे झुग्गी-झोंपड़ियों में जा घुसी। इससे मजदूर परिवार का रिक्शा, मोटरसाइकिल, झोपड़ी समेत अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हीरा लाल मटीली करीब पांच वर्षों से इस झोंपड़ी के पास मूर्तियां बनाकर परिवार का गुजारा चला रहा है। मंगलवार को करीब 12.30 बजे बेकाबू जीप उनकी झोंपड़ी में जा घुसी। इससे झोंपड़ी के अलावा रिक्शा, मोटरसाइकिल व अनेकों मूर्तियों समेत अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय झोंपड़ी में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। जिस समय हादसा हुआ वे लोग झोपड़ी से कुछ दूरी पर मूर्तियां बना रहे थे। उधर, थाना सिटी के एसएचओ मोहन लाल ने कहा कि इस केस में दोनों पक्षों का आपस में राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed