फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uncontrollable car overturns in Jalalabad, student dead, friend seriously injured

Jalandhar News: जलालाबाद में बेकाबू कार पलटी, छात्र की मौत, साथी गंभीर

Fri, 26 Apr 2024 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 26 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car overturns in Jalalabad, student dead, friend seriously injured
घर से बिना बताए निकले थे 5 दोस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद / फिरोजपुर। श्री मुक्तसर साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल पर वीरवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही कार बेकाबू होकर कई बार पलटी और हादसे का शिकार हो गई। इसमें करीब पांच लोग सवार थे, जिसमें से 11वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर बताया जा रहा है।
कनला वाले झुग्गी निवासी मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा पतरस पड़ोसी के लड़के के साथ बाइक पर घर से यह कहकर चला गया कि वह बाजार जा रहा है, लेकिन बाद में वह अपने दोस्त की कार में घूमने के लिए चला गया। कार में पांच दोस्त थे जिनका श्री मुक्तसर साहिब रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। इस दौरान 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए, इनमें से एक को रेफर कर दिया गया। जबकि उनके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल को फरीदकोट रेफर किया
वहीं, मौके पर मौजूद बीडीओ कार्यालय के पास रहने वाले व्यक्ति प्रेम सिंह ने बताया कि लड़के बिना बताए घर से चले थे। इसमें उनका भतीजा घायल हो गया, जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed