{"_id":"66d0aa4e1778b88f65074ae6","slug":"two-youths-from-pathankot-who-went-on-manimahesh-yatra-died-pathankot-news-c-61-1-kot1001-102109-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो युवकों की मौत
Thu, 29 Aug 2024 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के एक श्रद्धालु की मोहिंद्र पाल पुत्र संदीप भंडारी निवासी वार्ड नं. 61 निकट काली माता मंदिर पठानकोट की सीने में तेज दर्द के कारण मौत हो गई। वहीं मणिमहेश से लौट रहे सुरेश पुत्र केसर सिंह की भूस्खलन में मौत हो गई।
मोहिंद्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहा था, इस दौरान भरमाणी स्नान के बाद वह अगले पड़ाव की तरफ बढ़ा। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद उसके सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया और वे जमीन पर गिर गया। मोहिंद्र को लोगों की तरफ से भरमौर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। चंबा जाते हुए मोहिंद्र ने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले की पुष्टि एसपी चंबा ने की है। हिमाचल प्रशासन ने मोहिंद्र पाल के शव को उसके परिवार को सौंप दिया है और परिवार ने मृतक का संस्कार वीरवार को कर दिया है।
वहीं, मणिमहेश में लौट रहे सुरेश पुत्र केसर सिंह निवासी ख्याला पठानकोट की गौरीकुंड और धनछो के बीच तोश के गोठ नाम स्थान पर भूस्खलन में मौत हो गई।
फोटो: 01 मृतक मोहिंद्र पाल की फाइल फोटो।
मृतक सुरेश पुत्र की फाइल फोटो।