{"_id":"696bc25217a05b443e06323f","slug":"two-youths-die-under-suspicious-circumstances-in-bhogpur-family-suspects-murder-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-109488-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: भोगपुर में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: भोगपुर में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक
Sat, 17 Jan 2026 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
लोहड़ी की रात बाइक पर निकले थे गोपेश और अर्शप्रीत, पुलिस बताती रही दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जिले के भोगपुर क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय गोपेश और अर्शप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक लोहड़ी की रात बाइक पर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन 15 जनवरी की शाम को उनके शव बहराम श्रेष्ठा रोड से जुड़ी लिंक सड़क इट्टां बद्दी के पास मिले।
फिलहाल भोगपुर पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी है और धरना लगाया है। उनका कहना है कि दोनों युवकों के सिर और माथे पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान थे। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल उनके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर था, जबकि बाइक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और मोबाइल भी सुरक्षित मिले। इससे सड़क दुर्घटना की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले दोनों युवकों को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वे मिलने के लिए निकले थे। मृतक के चाचा जगदीप सिंह ने डब्बरी गांव के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का शक जताया है और पुलिस से मामले की जांच मर्डर एंगल से करने की मांग की है।
विज्ञापन
अर्शप्रीत के पिता लेबनान में काम करते हैं, जिनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।