{"_id":"6aa1967f8655fb13fe010321","slug":"two-year-old-child-critically-injured-after-being-mauled-by-a-dog-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105581-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दो साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचकर किया गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दो साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचकर किया गंभीर घायल
Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
जख्मी हालत में बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शनि मंदिर के पास गली में खेल रहे दो वर्षीय राघव पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गाल, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घायल राघव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पिता कपिल बांसल ने बताया कि उनके बेटे पर कुत्ते ने हमला किया था। लोगों का कहना है कि शहर और छावनी में लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से है लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। घटना के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड सक्रिय हुआ। बुधवार सुबह अधिकारियों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पकड़े गए कुत्तों को एक केंद्र में रखा जाएगा।
समाजसेवी संस्थाओं की मांग
इसी बीच समाजसेवी संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी दीपशिखा शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। संस्थाओं ने एक मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि बच्चों के अकेले स्कूल या अतिरिक्त कक्षाएं जाने से अभिभावकों में डर है। संस्थाओं ने प्रशासन से प्रभावी और लगातार अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि पशु प्रेम अपनी जगह है, पर बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर में जख्मी हालत में बच्चा अपनी मां की गोद में।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर में कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारी कुत्तों को पकड़ने का प्रयास करते हुए।