{"_id":"6570b27e175c89d9580129e9","slug":"two-smugglers-caught-with-heroin-imported-from-pakistan-through-drone-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-1539-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई हेरोइन संग दो तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई हेरोइन संग दो तस्कर काबू
Wed, 06 Dec 2023 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने संयुक्त अभियान के दौरान पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम मंगवाई एक किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना काउंटर इंटेलिजेंस ने बुधवार को उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का ने सूचना दी थी कि तस्कर पिपल सिंह पुत्र हरनेक सिंह वासी किलचे जिला फिरोजपुर और सोनू पुत्र मंजीत सिंह वासी अलीके जिला फिरोजपुर ने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाई है। वे बाइक पर सीमांत गांव निहाला किलचा से गंधू किलचा की तरफ आ रहे हैं, काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल टीम ने इन्हें रिंग रोड टी-प्वाइंट के पास काबू कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से दो पैकेट मिले, जो पीली टेप से लिपटे हुए थे। खोलकर देखा तो उसमें हेरोइन थी। हेरोइन का वजन एक किलोग्राम आंका गया है। एआईजी ने कहा कि इनके पाकिस्तानी तस्करों संग गहरे संबंध हैं। इनका अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। इनका पूरा गैंग काबू किया जाएगा। ये लोग पिछले लंबे समय से तस्करी कर रहे हैं।