फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   two sisters, jumped, water, canal water, village gurusar, muktsar, jalandhar, punjab

गांव गुरुसर की दो बहनों ने नहर में लगाई छलांग

Sun, 29 May 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Sun, 29 May 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
two sisters, jumped, water, canal water, village gurusar, muktsar, jalandhar, punjab
नहर - फोटो : demo
गांव गुरुसर की दो बहनें शनिवार देर शाम को नहर में कूद गई थीं। लड़की मनजीत कौर को कुछ लोगों ने बचा लिया था। मगर पानी का बहाव तेज होने की वजह से दूसरी लड़की सीमा बह गई थी। उसकी रविवार देर शाम तक काफी तलाश करने के बावजूद कुछ पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गांव गुरुसर के एक गरीब परिवार की दो लड़कियां मनजीत कौर (16) और सीमा कौर (14) शनिवार देर शाम को करीब साढ़े पांच बजे राजस्थान नहर में कूद गई थी। इनमें से मनजीत कौर को कुछ लोगों ने बचा लिया था। मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण सीमा बह गई थी। जिसकी 24 घंटे बीतने पर भी तलाश जारी है। दोनों के नहर में कूदने का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दोनों बहनों का अपने भाई के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों बहनों ने गुस्से में आकर नहर में छलांग लगा दी थी। लड़कियों के पिता के अनुसार जब वह काम से आए तो दोनों घर पर मौजूद नहीं थी। जांच अधिकारी गुर इकबाल सिंह ने बताया कि जब तक सीमा नहीं मिलती तब तक अगली कार्रवाई नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed