{"_id":"c000a9f555b661a2e550e291026d070d","slug":"two-punjabi-youths-in-malaysia-kidnap-ransom-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया में दो पंजाबी युवकों का अपहरण, फिरौती मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलयेशिया में दो पंजाबी युवकों का अपहरण, फिरौती मांगी
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया में दो पंजाबी युवकों का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगी गई है। अपहृत युवकों में माेंटी चौहान कोट मोहल्ला जालंधर और मंदीप चंडीगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस ने केस दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए फोन कॉल्स की जांच शुरू कर दी है। जालंधर कोट मोहल्ला निवासी मोंटी चौहान चंडीगढ़ निवासी वाले दोस्त मंदीप के साथ मलयेशिया गए हैं। शुक्रवार देर शाम को मोंटी के घर जालंधर कोट मोहल्ला में अपहरणकर्ताओं का फोन आया कि उनके बेटे को बंधक बना लिया है।
उसको छुड़ाने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। कॉल करने वाले ने पैसे लेकर अमृतसर बस स्टैंड पर पहुंचने को कहा। पुलिस ने सूचना मिलते ही जाल बिछाया लेकिन पैसे लेने कोई नहीं आया। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने मोंटी के साले शाम बाबा की शिकायत पर डिवीजन नंबर पांच में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिनकी सहायता से जांच चल रही है।