फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two policemen injured in Ferozepur road accident one was severed

फिरोजपुर सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल, एक की टांग कटी

Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two policemen injured in Ferozepur road accident one was severed
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम में आते गांव करी कलां के पास लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल हुए एक पुलिस मुलाजिम की टांग भी काटनी पड़ी। घायलों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी सादां मौजा (फिरोजपुर) और महावीर सिंह निवासी बग्गे के पीपल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित मुलाजिम के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बंता सिंह निवासी गांव दूने वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी फरार है। गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह थाना कुलगढ़ी में सीनियर सिपाही के पद पर तैनात है। इसी थाने में उसका साथी महावीर सिंह भी तैनात है। वे दोनों ड्यूटी खत्म कर कार से किसी काम से जलालाबाद गए थे। रात सवा दस बजे जब वापस आ रहे थे तभी गांव करी कलां के पास लकड़ियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार का एक हिस्सा धंस गया, जिस कारण महावीर का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर महावीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी एक टांग भी काटनी पड़ी। एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बंता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed