फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   two persons died in road accident

सड़़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
two persons died in road accident
टांडा (रामपुर)। ग्राम तार का मझरा के मोड़ पर निजी बस ने एक बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक असंतुलित होकर दूसरी बाइक से जा टकराई । दोनों बाइकों की आपस में भिड़़ंत होने से बाइक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौके से फरार बस और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे ग्राम महूनागर थाना मिलक खानम निवासी असगर (60,) अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ बाइक से ग्राम बहेड़ी रोशनपुर थाना भगतपुर मुरादाबाद में स्थित अपनी बेटी से मिलकर वापस अपने घर जा रहा थे। तभी ग्राम तार का मझरा के मोड़ पर टांडा लालपुर के बीच चलने वाली तेज रफ्तार बस ने रामपुर की ओर से आ रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पुलिस लाइन रामपुर निवासी कुलदीप (25) तथा ग्राम डूंगरपुर (मुरादाबाद) निवासी रवि (22) सवार थे। टक्कर लगने पर कुलदीप की बाइक असंतुलित होकर असगर की बाइक से जा टकराई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कुलदीप तथा हसीन जहां ने एक रिक्शा रोक कर गंभीर रूप से घायल असगर और रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने असगर को मृत घोषित कर दिया और रवि की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रवि की भी मौत हो गई। उधर दोनों मृतकों के घरों में सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायलों से बस की जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed