फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people, including a school principal, died in road accidents

Jalandhar News: सड़क हादसों में स्कूल प्रिंसिपल समेत दो की मौत

Sat, 20 Sep 2025 04:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 20 Sep 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a school principal, died in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जिले में विभिन्न सड़क हादसों में स्कूल प्रिंसिपल समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं जख्मी हो गईं। पुलिस ने दो आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदीप कुमार निवासी जीरा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी शीमा रानी दून वैली स्कूल में प्रिंसिपल थी। स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपनी साथी कर्मचारी रिचा नरूला के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में शीमा की मौत हो गई, जबकि रिचा जख्मी हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह, सुखविंदर सिंह निवासी दुलचीके ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी मनदीप कौर व पत्नी निर्मल कौर स्कूटी पर गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर लौट रही थी। गांव सांदे हाशम के पास तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में निर्मल कौर की मौत हो गई, जबकि बेटी जख्मी हो गई। इस मामले में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी चालक राम लाल निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed