फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people dead in a road accident in Muktsar

सड़क हादसों में दो लोगों की सांसें थमीं

Thu, 24 Dec 2020 05:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident in Muktsar
मुक्तसर। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव गिलजेवाला निवासी लखवीर सिंह (37) पुत्र जरनैल सिंह बाइक पर गांव जा रहा था। गांव सोथा के पास सामने से एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे। उन्होंने लखवीर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इिससे लखवीर सिंह सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। लखवीर की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वालों की पहचान राकेश कुमार पुत्र कृष्ण सिंह वासी गांव भारू व लखविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गिद्दड़बाहा के रुप में हुई है। चक्क दूहेवाला के चौकी इंचार्ज हरजोत सिंह मान ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राकेश व लखविंदर दोनों नशे की हालत में थस जिसके चलते दोनों ने लखवीर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दोनों से नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। हादसे में दोनों के घायल होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सदर में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में गुरविंदर सिंह (35) पुत्र बूटा सिंह वासी गांव नूरपुर कृपालके अपनी मोटरसाइकिल पर बुधवार रात करीब नौ बजे अपने गांव जा रहा था।गुरुहरसहाय रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज हरजोत सिंह मान बताया मामले की जांच की जा रही है। अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed