फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two miscreants shot at the food point, killed the young man

फूड प्वाइंट पर दो शातिरों ने गोली दाग की नौजवान की हत्या

Tue, 01 Mar 2022 07:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot at the food point, killed the young man
फिरोजपुर। जीरा-तलवंडी भाई रोड पर बने हांकर्स फूड प्वाइंट में मंगलवार दोपहर दो शातिरों ने गोली दाग एक युवक की हत्या कर दी। गोली युवक के सिर पर लगी है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात जीरा विधानसभा हलका में घटी है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के एसपी (डी) मनविंदर सिंह ने बताया कि हांकर्स फूड प्वाइंट में दो युवक आए और पीजा का आर्डर देकर पिछले हाल में बैठ गए। थोड़ी देर बाद दो और युवक आए और पिछले हाल में उन्हीं के कैबिन में बैठ गए। अभी पीजा तैयार हो रहा था कि इसी दौरान कैबिन में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ चार से पांच गोली दाग दी। एक युवक के सिर में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। जिस युवक की मौत हुई है, उसका साथी भी वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही जीरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी पट्टी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी डॉ. नरेंद्र भार्गव के मुताबिक यह वारदात दो पक्षों की रंजिश का नतीजा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। कैमरों में खराबी होने के कारण पुलिस को थोड़ी परेशानी आ रही है। पुलिस वारदात के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed