फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two members of the gang throwing narcotics and mobiles in jail arrested

जेल में नशीले पदार्थ व मोबाइल फेंकने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

Mon, 16 May 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two members of the gang throwing narcotics and mobiles in jail arrested
फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ ने बाहर से जेल के अंदर नशीले पदार्थ व मोबाइल फेंकने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सौ ग्राम हेरोइन, 40 तंबाकू की पुड़िया, पांच बंडल बीड़ी के अलावा एक पिस्टल (7.65एमएम) और दो कारतूस बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ की टीम शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक के पास गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी जेल में बंद बंदियों से मुलाकात कर उनसे आर्डर लेकर बाहर से जेल के अंदर नशीले पदार्थ व मोबाइल फेंकते हैं। आज भी आरोपी बिना नंबर बाइक पर सवार होकर हेरोइन, तंबाकू व अन्य सामग्री जेल परिसर में फेंकने के लिए सेंट्रल जेल फिरोजपुर की बैक साइड की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें जेल के अंदर नशीले पदार्थ फेंकने से पूर्व ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन, 40 तंबाकू की पुड़िया, पांच बंडल बीड़ी के अलावा एक पिस्टल (7.65एमएम) व दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जैकब उर्फ जैकी वासी गली नंबर-तीन बस्ती भट्टिया वाली व बंटी वासी वीरू प्रधान वाली गली, बस्ती आवा जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बाहर से जेल के अंदर नशीले पदार्थ व मोबाइल फेंकने की कई वारदातें हुई हैं। जेल में रोजाना को मादक पदार्थ व मोबाइल मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed